Thursday, May 15, 2025

आज का इतिहास -15 मई

नयी दिल्ली- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1242: दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी।
1817: समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।
1859: पियरे क्यूरी का जन्म। 1903 में इन्हें मैडम क्यूरी के साथ भौतिकी का नोबल पुरस्कार दिया गया था। मैडम क्यूरी इनकी पत्नी थीं और दोनों ने मिलकर रेडियम की खोज की थी।
1907: भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म।
1923: जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता का जन्म।
1935: मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया।
1940: दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया।
1948: अरब देशों ने इजराइल पर हमला किया। एक दिन पहले ही इजराइल ने अपनी आजादी की घोषणा की थी।
1957: ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
1958: सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया।
1967: बॉलिवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्म।
1993: भारत के ‘प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का निधन।
1995: एलीसन हारग्रीब्स बिना आक्सिजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1999: कुवैत सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक दिया।
2002: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
2005: 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
2008: श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।
2008: भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
2011: किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत का निधन हुआ।
2013: पेंटर गेर्हार्ड रिक्टर की एक पेंटिंग 37.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर में नीलाम हुई। ये किसी भी कलाकार के जीवित रहते उसकी कृति की नीलामी की सबसे बड़ी रकम है।
2018: आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में नाव डूबने से 40 लोगों की मौत, 20 लोगों को बचाया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय