Monday, April 28, 2025

बिरला ने ली लोकसभा की सदस्यता की शपथ

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी ओम बिरला ने आज यहां सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।

 

दोपहर करीब एक बज कर दस मिनट पर लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राधामोहन सिंह ने बिरला को संसद की सदस्यता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण करने के बाद बिरला ने सदस्यता के रजिस्टर पर हस्ताक्षर किये।

[irp cats=”24”]

 

बिरला 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष रहे हैं और 18वीं लोकसभा में भी उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। लोकसभा में राजग के 293 सदस्य हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के के. सुरेश से होगा जो कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय