Friday, April 25, 2025

गाजियाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने परचून कारोबारी को मारी गोली,अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद। लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अगरौला गांव में सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने परचून कारोबारी नौरंग पर गोली चला दी। गोली कारोबारी के पैर में लगी। घायल को परिजनों ने लोनी के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने तीन – चार बदमाशों द्वारा गोली मारना बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

अगरौला गांव में नौरंग परिवार के साथ रहते हैं। वह गांव में दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने दो से तीन राउंड गोली चलाई। बदमाशों की एक गोली उनके पैर में लगी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान दुकान पर नौरंग के भाई कवल बैठे हुए थे।

[irp cats=”24”]

 

कवल ने बताया कि दो हमलावर अगरौला और दो अन्य गांव के हैं। उन्होंने कहा कि गांव के एक गैंग का दूसरे गांव के बदमाश गैंग से विवाद चल रहा है। उनका किसी भी गैंग से कोई संबंध नहीं है। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय