Monday, April 21, 2025

मेरठ में 26 वर्षीय युवक की गला काटकर हत्या, पंखे से लटकाया शव

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार को लोहिया नगर थाना अंतर्गत के आशियाना कॉलोनी गली नंबर-18 में घर के अन्दर एक 26 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका पाया गया।

पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान शहजाद (26) के रूप में हुई है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित राय ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली। तत्काल सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को एक मकान के अंदर 26 वर्षीय शहजाद का शव पंखे से लटका मिला और जिसका गला भी किसी धारदार हथियार से कटा हुआ था।

सीओ ने कहा कि प्रथम ²ष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले युवक का किसी धारदार हथियार से गला कटा गया, और बाद में शव को पंखे से लटकाया गया होगा।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शवगृह में भेजा गया है।

क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वर्तमान में जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

 

यह भी पढ़ें :  मेरठ: ममता बनर्जी का पुतला जलाने पर बजरंग दल नेता की गिरफ्तारी, यति नरसिंहानंद आमरण अनशन पर बैठेंगे
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय