Thursday, September 19, 2024

यूपी में 29 आईएएस बदले, अरविन्द बंगारी आगरा ,उमेश मिश्रा मुज़फ्फरनगर,अरविन्द चौहान शामली DM बने

लखनऊ -उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है, जिनमे  मुजफ्फरनगर और शामली के जिलाधिकारी भी शामिल है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कुशीनगर के जिलाधिकारी उमेश चंद्र मिश्र को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि वर्तमान जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी अब आगरा के नए डीएम होंगे। शामली के डीएम रविंद्र सिंह फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं जबकि अरविंद कुमार चौहान शामली के नए डीएम होंगे, वह अभी तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे।

 

निधि गुप्ता वत्स अमरोहा की जिलाधिकारी बनीं हैं। घनश्याम मीना जिलाधिकारी हमीरपुर, डॉ.दिनेश चंद्र जिलाधिकारी जौनपुर, रविन्द्र कुमार मंदर को जिलाधिकारी प्रयागराज,  नवनीत चहल जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाए गए हैं। इनके अलावा विशाल भारद्वाज को कुशीनगर, धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर, राहुल पांडे को जिलाधिकारी हाथरस, अंजनी कुमार सिंह को जिलाधिकारी मैनपुरी बनाया गया है।

 

हिमांशु गुप्ता को मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर, जागृति अवस्थी को स्वास्थ्य मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, कृष्ण कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या बनाया गया है।

 

सौरव गंगवार को नगर आयुक्त मेरठ, संजीव कुमार मौर्य को नगर आयुक्त बरेली, ऋषिराज को नगर आयुक्त फिरोजाबाद, डॉ. मन्नान अख्तर को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रबंध निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रोमोट फार्मा, अमित पाल को उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, आशीष कुमार को विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग एवं अपर महानिरीक्षक निबंधन, राजेश कुमार त्यागी को विशेष सचिव पंचायती राज, उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, सी इंदुमती को विशेष सचिव, चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग दिया गया है।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय