Saturday, April 27, 2024

एसएसपी आवास के पास विस्फोट व फायरिंग के आरोप में 3 गिरफ्तार, दो इंस्पेक्टरों समेत तीनों है पुलिस वालों के बेटे

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि एसएसपी की कोठी से 100 कदम की दूरी पर पीली कोठी के पास देशी सुतली बम से विस्फोट व फायरिंग करने के आरोप में तीन आरोपितों को थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। मामले में नामजद एक आरोपित गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार दो आरोपितों के पिता पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं, एक के पिता व एक का भाई पुलिस विभाग में है। रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया व सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दो दिन पहले पीलीकोठी के पास देशी सुतली बम से विस्फोट व फायरिंग करने के आरोप में थाना मझोला क्षेत्र के काशीराम नगर सीएल गुप्ता बाग के पास रहने वाले आरोपित ललित सागर पुत्र गणेश, थाना सिविल लाइन्स पुलिस लाइंस निवासी दीपक उर्फ दीपू यादव पुत्र राजेश सिंह यादव तथा सीसीटीवी फुटेज से प्रकाश में आये आरोपित थाना सिविल लाइंस के रेलवे हरथला कालोनी निवासी अर्जुन सिंह बोरा पुत्र स्व. किशन सिंह को आज दोपहर फुटबॉल मैदान रेलवे हरथला कालोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अन्य आरोपित नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव निवासी पीयूष गंभीर रूप से घायल हैं, उसका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गिरफ्तार आरोपित अर्जुन उर्फ सन्नी के पिता राजपाल सिंह अमरोहा क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर हैं, दीपू के पिता राजेंद्र सिंह यादव ट्रैफिक इंस्पेक्टर और ललित सागर के पिता गणेश सागर भी पुलिस विभाग में हैं, एम्स दिल्ली में भर्ती घायल आरोपित पीयूष का एक भाई सिपाही है।

नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव निवासी विष्णु पाल के चाचा लोकेश ने थाना सिविल लाइन में पुलिस में दी तहरीर में बताया था कि विष्णु सिविल लाइंस क्षेत्र में साड़ी शोरूम में नौकरी करता है। शुक्रवार रात करीब बारह बजे वह अपने दोस्त बाॅबी के जन्मदिन की पार्टी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। पीलीकोठी चौराहे के पास मॉडल शॉप के सामने आरोपित ललित सागर, दीपक उर्फ दीपू यादव, अर्जुन सिंह बोरा व पीयूष ने अपने अन्य साथियों के साथ विष्णु और उसके दोस्त बाबी को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। उनके हाथों में तमंचे और देसी बम थे। इस दौरान आरोपियों ने तमंचों से फायरिंग की और बम से हमला किया। जिसमें विष्णु घायल हो गया। उसके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं हैं।

सिविल लाइंस पुलिस ने घायल विष्णु के चाचा लोकेश की तहरीर पर अर्जुन उर्फ सन्नी गुर्जर, ललित, दीपू यादव, पीयूष के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,148,149,323, 307 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 में केस दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक रामप्रसाद शर्मा, इंस्पेक्टर मेघपाल सिंह, एसएसआई ईलम सिंह सब इंस्पेक्टर अजेन्द्र सिहं, सौरभ त्यागी व तारिक हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिहं व प्रमोद कुमार थाना सिविल लाइन्स शामिल रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय