Monday, April 28, 2025

नोएडा में सड़क हादसों में 3 की मौत 5 घायल, ट्रेन की चपेट में आने से यात्री मरा

नोएडा। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव के पास अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पैदल जाने एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि अंकित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने पिता बनवारी लाल के साथ तुगलपुर गांव के पास से गुजर रहा था। तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना मे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फैसल नामक शख्स ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्त सुभान के साथ जा रहा था। एफएनजी रोड पर एक अज्ञात कार चालक महिला ने उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में वह तथा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

[irp cats=”24”]

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि कृष्णा मिश्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा प्रशांत मिश्रा स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था, तभी दादरी बाईपास के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि अवधेश सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 अक्टूबर को शाम के समय उनका बेटा नीतीश कुमार डी ब्लॉक सेक्टर-47 में सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे से कार चालक महिला आई। उसने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बेटे को टक्कर मार दिया। इस घटना में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक महिला उसके बेटे को टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गई। उसे तड़पता हुआ सड़क पर छोड़ गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के नेशनल हाईवे-91 पर अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चंद्रदेव पुत्र छोटे सिंह उम्र 22 वर्ष थाना बिसरख  क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय