Thursday, September 19, 2024

नोएडा में एनसीआर में अवैध गांजा बेचने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार उनके कब्जे से02 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बदमाश एनसीआर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की बिक्री करने में जुटे हुए थे। इसके अलावा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 70 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि  थाने की पुलिस टीम ने सेक्टर-62 के थापर गेट के पास से प्रिन्स सिंह पुत्र विजय सिंह को तथा सेक्टर-57 की रेड लाईट के पास से जीतू पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से क्रमशः 1 किलो 300 ग्राम व 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
वहीं थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि एक सूचना के आधार पर रिशिपाल पुत्र सतीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह जनपद हाथरस का रहने वाला है। इसकी उम्र 24 वर्ष है। उन्होंने बताया कि बदमाश के गिरोह के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय