Monday, April 29, 2024

सहारनपुर नगर निकायों में 3108 मतदाता बढ़े, एक अप्रैल को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

 

सहारनपुर। सहारनपुर नगर निकायों में 3108 मतदाता बढ़ गए हैं। सबसे अधिक 2122 मतदाता सहारनपुर नगर निगम में बढ़े हैं और सबसे कम 25 मतदाता नगर पालिका नकुड़ में बढ़े हैं। देवबंद नगर पालिका में 607 मतदाता कम हुए हैं। सहारनपुर में 11 स्थानीय निकायों में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। जबकि देवबंद नगर पालिका में घटी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने आज बताया कि जिले में नगर निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 917655 हो गई है। मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहारनपुर नगर निगम में 70 वार्ड हैं और मतदाताओं की संख्या 6 लाख 21

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

हजार 904 है। नगर पालिका देवबंद में 25 वार्ड हैं और मतदाताओं की संख्या 81 हजार 750 है। नगर पालिका सरसावा में 25 वार्ड हैं और मतदाताओं की संख्या 18 हजार 22 है। नकुड़ नगर पालिका में 25 वार्ड हैं और मतदाताओं की संख्या 20 हजार 72 है और नगर पालिका गंगौह में 25 वार्ड है और मतदाताओं की संख्या 52 हजार 727 है। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान 17 वार्ड हैं और 29 हजार 984 मतदाता हैं।

नानौता नगर पंचायत में 13 वार्ड और 20 हजार 992 मतदाता हैं। नगर पंचायत बेहट में 13 वार्ड और 17 हजार 19 मतदाता हैं। नगर पंचायत छुटमलपुर में 15 वार्ड हैं और 18 हजार 27 मतदाता हैं। नगर पंचायत चिलकाना सुल्तानपुर में 13 वार्ड हैं और 15 हजार 41 मतदाता हैं। नगर पंचायत अम्बेहटा पीर में 12 वार्ड हैं और 13 हजार 49 मतदाता हैं। नगर पंचायत तीतरो में 11 वार्ड हैं और 9 हजार 268 मतदाता हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय