Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत, तीसरा घायल

सहारनपुर (सरसावा)। मेडिकल कॉलेज के समीप बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि तीसरे को गंभीर होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव चतरसाली मिर्जापुर निवासी प्लेटिना बाइक पर सवार दो युवक बिजेंद्र (27) पुत्र हेतराम एवं सन्नी (26) पुत्र लाल सिंह अंबाला रोड से जैसे ही बीदपुर गांव की ओर जा रहे थे कि अचानक सहारनपुर से आ रही बुलेट से टक्कर हो गई। हादसा होते देख राहगीरों ने पिलखनी मेडिकल चौकी को फोन किया। पुलिस कर्मियों ने तीनों घायलों को उठाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां प्लेटिना सवार बिजेंद्र तथा सन्नी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल अनस पुत्र वाजिद निवासी सहारनपुर को हायर सेंटर चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। दोनों युवक अविवाहित थे। बिजेंद्र नजीबाबाद स्थित एक निजी चिकित्सा संस्थान में आई टेक्नीशियन था। वह करीब 15 दिन पूर्व छुट्टी पर घर आया हुआ था। मृतक का एक भाई तथा विधवा मां है। दूसरा युवक सन्नी टाइल पत्थर लगाने का कार्य करता था। दोनों युवक आपस में दोस्त थे। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक बिजेंद्र के भाई अजय की तरफ से तहरीर दी गई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय