Monday, February 24, 2025

यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से दलित प्रेरणा स्थल पर धरना देने निकले 34 किसान गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने बुधवार की देर रात को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से दलित प्रेरणा स्थल के लिए धरना देने के लिए निकल गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 34 किसानों की देर रात को गिरफ्तारी हुई है, जिसमें किसान संगठनों के दो बड़े नेता शामिल हैं।
 

 

मीनाक्षी स्वरुप ने फिर किया एक्शन, सफाई नायक को किया पदावनत, दो सफाई कर्मियों का वेतन भी काटा

 

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जीरो पॉइंट पर बीती रात को धरना पर बैठे थे। नेताओं ने घोषणा की थी कि कल 12 बजे जीरो पॉइंट पर एक बैठक होगी। उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी बीच रात के समय यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट स्थित धरना स्थल से किसान नेता सुखबीर खलीफा, रुपेश वर्मा आदि के नेतृत्व में किसान दलित प्रेरणा स्थल पर धरना देने के लिए निकल गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुल 34 किसानो की गिरफ्तारी हुई है।
 

 

उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन चुनाव के लिए 36 पर्यवेक्षक घोषित, शंकर गिरी को मुज़फ्फरनगर का प्रभार मिला

 

 

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे शांति भंग की धारा में गिरफ्तार हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को कल जेल से रिहा किया गया था। कई बुजुर्ग, महिलाओं और बीमार लोगों को पुलिस ने जेल के गेट से मुचलके पर छोड़ दिया था। करीब 160 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद किसान नेता यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर चल रही किसान पंचायत में बुधवार शाम को शामिल हुए। वहां पर सभी किसान नेताओं ने आपस में बैठकर बात की तथा धरना- प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय