Tuesday, April 29, 2025

दिल्ली में पुलिस माल खाने में लगी आग, 345 गाड़ियां जली

 

 

[irp cats=”24”]

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार तड़के वजीराबाद के पास दिल्ली पुलिस के पिट (माल खाना) में आग लग गई। घटना में काफी संख्या में गाड़ियां जलकर खाक हो गई। दमकल विभाग को 4:30 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली आठ गाड़ियां पहुंची और ड़ेढ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

 

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग बुझाने के दमकलकर्मियों की टीम ने लगातार कूलिंग का काम किया। जिससे कि दोबारा आग ना भड़क सके। स्टेशन ऑफीसर मनोज त्यागी की टीम ने आग को सुबह साढ़े छह बजे के आसपास बुझाया। पूरी तरह कूलिंग करने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके से लौटी।

 

 

 

वहीं इस आग की चपेट में आकर 345 गाड़ियां जल गई। जिनमें से 260 स्कूटी और बाइक बाकी 85 कार शामिल है। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह माल खाना दक्षिण जिला पुलिस का है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय