Friday, April 11, 2025

बिजनौर में 38 कछुए बरामद, दो गिरफ्तार

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की नजीबाबाद थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। इस सर्च ऑपरेशन में बिजनौर से उत्तराखंड में कछुओं की तस्करी का प्रयास करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और वन विभाग की टीम ने दो तस्कर हुकुमत और करीम को गिरफ्तार किया। उनके पास से संरक्षित प्रजातियों के 38 कछुए बरामद हुए हैं। यह कछुए सिर्फ गंगा नदी में मिलते हैं।

नजीबाबाद वन क्षेत्राधिकारी हरि गोविंद सिंह ने बताया कि यह कछुए वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट शेड्यूल एक के अंतर्गत आते हैं। इन्हें रखना, खरीदना, बेचना गैरकानूनी है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें :  बिजनौर में बजरंग दल नेता की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी, चारपाई पर पड़ा मिला शव
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय