Monday, May 19, 2025

पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप, डोली धरती-कांपे लोग

इस्लामाबाद। भारत के पहलगाम में आतंकवादियों से खूनखराबा करवाने के बाद बिगड़े हालात को युद्ध में तब्दील करने पर आमादा पाकिस्तान पर कुदरत ने भी आंखें तरेरी हैं। मुल्क में रात लगभग 01.44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी।

भारतीय राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आधी रात गुजरने के बाद एक बजकर चवालीस मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। हालंकि, इस भूकंप के किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचनी नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भूकंप के झटके महसूस होते ही सो रहे लोग आधी रात को उठ गए और अपने घर से बाहर निकल आए। इसका सबसे अधिक प्रभाव नौशकी शहर रहा। भगर्भीय हलचल जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर शुरू हुई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय