Sunday, May 11, 2025

मणिपुर में 55 एकड़ अफीम की खेती को किया नष्ट

इंफाल। मणिपुर में लगातार सुरक्षा बलों द्वारा हथियारों के साथ-साथ नशीले पदार्थ की तस्करी और इसके उत्पादन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। चालू वर्ष में अब तक कम से कम तीन सौ एकड़ भूमि पर अफीम की खेती नष्ट की जा चुकी है।

इसी सिलसिले में मंगलवार को मणिपुर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उखरुल जिले के सिहाइ खुल्लेन गांव से पुलिस, वन विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम की सहायता से 55 एकड़ अफीम के खेतों को रविवार को नष्ट कर दिया।

शुरुआती फूल अवस्था में अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया गया। खेतों में स्थित पांच घरों को जला दिया गया। आगे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय