Sunday, April 27, 2025

नोएडा में लिव-इन पार्टनर ने महिला की पीट-पीट कर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा में लिव-इन रिलेशन में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला के पार्टनर ने पीट-पीट कर हत्या कर दी हैै। महिला 35 वर्षीय शख्स के साथ रह रही थी। मामला थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-42 का है।

 

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि महिला की वजह से उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। महिला उसके साथ रहते हुए भी कुछ अन्य लोगों के साथ संपर्क में थी। मना करने पर झगड़ा करती थी।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि गोविंद नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी सास विनीता (50 वर्ष), गौतम 35 वर्ष के साथ 2 वर्षों से  साथ  में रह रही थी। पीड़ित के अनुसार 14 मई की देर रात को गौतम ने विनीता के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि महिला के पति के देहांत के बाद वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी के अनुसार उसने महिला के प्रेम में अपनी पत्नी को छोड़ दिया, तथा निठारी गांव से अपना घर छोड़कर सेक्टर-42 में महिला के साथ रहने लगा। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया है कि महिला शराब पीने की आदी थी, तथा उसके कुछ और लोगों से संबंध बन गए थे। इस बात का जब वह विरोध करता था तो महिला उसके साथ झगड़ा करती थी। इसी बात के विवाद में दोनों के बीच घटना वाले दिन मारपीट हुई, जिसमें महिला को गंभीर चोट लगी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय