Sunday, April 27, 2025

मध्यप्रदेश के मंदसौर में दलित दूल्हे की बारात पर पथराव, 6 घायल

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दलित दूल्हे की बारात को कुछ लोगों ने रोक दिया और मारपीट की। बारात पर पथराव भी किया गया, इस पथराव में छह लोग घायल हुए हैं। बाद में गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में बारात निकाली गई। यह घटना गरोठ थाने के पिपलिया राजा गांव की है।

यहां के एक दलित परिवार के सदस्य अर्जुन मेघवाल जो सेना में हैं उसकी बुधवार की रात को बारात निकाली जा रही थी। इसी दौरान मीणा समाज के एक युवक की भी बारात निकाली जा रही थी और उन लोगों ने रास्ते में पत्थर व कांटे लगा दिए थे। इसी रास्ते से अर्जुन की बारात निकली तो उसे रोका गया, जिस पर विवाद हुआ।

बाद में कुछ लोगों ने अर्जुन के घर पहुंच कर मारपीट और तोड़फोड़ की, साथ ही पथराव भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पत्थर चलाए, जिससे पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। इस पथराव और मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

[irp cats=”24”]

अर्जुन मेघवाल की बुधवार की रात को तो बारात नहीं निकल पाई मगर गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में बारात निकली और सभी लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। अर्जुन की शादी गरोठ थाने के ही लाखा खेड़ी गांव में हो रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय