Sunday, February 23, 2025

नोएडा में अवैध रुप से मादक पदार्थ बेचने वाले 6 लोग गिरफ्तार

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर आरिफ पुत्र फारुख निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक -प्रथम पुलिस ने फैजल पुत्र डूबा शेख को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 40 पव्वे अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस -वन पुलिस ने 500 ग्राम गाजा सहित साबिर पुत्र सादाब को गिरफ्तार किया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस ने सागर सोलंकी को गिरफ्तार कर उसके पास से अरुणाचल प्रदेश मार्का 29 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने गौरव पुत्र नेत्रपाल को सवा किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- तीन पुलिस ने अमन खान पुत्र सर्फराज को 48 पव्वा शराब सहित गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय