Sunday, April 28, 2024

गोरखपुर में शादी में रसमलाई बनी जान की आफत, पेट दर्द और उल्टी से 40 लोग बीमार, बिना रस्म के ही विदा हुई दुल्हन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गोरखपुर। गोरखपुर में एक शादी समारोह में रसमलाई लोगों की जान की आफत बन गई, शादी में नाश्ते के दौरान 70 मेहमानों ने रसमलाई का सेवन किया जिसके बाद अचानक सभी की हालत तबीयत बिगड़ गई। और मेहमानों के पेट में दर्द शुरू हो गया और उल्टियां होनी लगीं। मेहमानों की हालत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

दरअसल पूरा मामला पिपराइच इलाके के गोदावरी मैरिज हाल का है। जहां शादी समारोह में रसमलाई खाने से करीब 70 लोगों की हालत अचानक बिगड़ गई और उनको फौरन अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। शादी में मची आफत को देखते हुए मामला इतना बिगड़ गया कि बिना शादी की रस्मों के ही दुल्हन को विदा कर दिया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

घटना के बाद 12 एम्बुलेंस के जरिए बीमारों को CHC पिपराइच, जिला अस्पताल और BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। देर रात तक करीब 40 मेहमानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि, बाकी का घर पर ही इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक पिपराइच के गोपालपुर गोदावरी मैरिज हाल में रविवार को बनकटिया के रहने वाले अशोक श्रीवास्तव के बेटे अमित श्रीवास्तव की बारात आई थी। अमित की शादी राम अचल श्रीवास्तव की बेटी मोनी श्रीवास्तव से तय थी। मेहमानों के मुताबिक, बारात में खाने-पीने के सभी इंतजाम लड़के वालों की तरफ से किए गए थे। लड़के वालों ने ही ऑर्डर देकर रसमलाई बनवाकर मंगवाई थी। शाम 7 बजे मैरिज हाल पर बारात पहुंची। बारात अंदर जाते ही मेहमानों ने नाश्ता शुरू कर दिया। नाश्ते में ही उनके लिए रसमलाई भी थी।

बीमार मेहमानों ने बताया कि रसमलाई का स्वाद भी कुछ अजीब लग रहा था। कई लोगों ने बिना खाए ही फेंक दिया। जबकि, कुछ लोग खाने लगे। रसमलाई खाने के थोड़ी देर बाद पेट में दर्द शुरू हुआ। उसके बाद उल्टियां होने लगी। पहले तो कुछ लोग यह समझ नहीं पाए कि रसमलाई में ​दिक्कत है। उन्हें लगा कि उनकी ही तबीयत खराब है। लेकिन, करीब 1 घंटे का समय बीतने के बाद रसमलाई खाने वाले सभी लोगों को पेट में दर्द और उल्टियां होने लगी।

देखते ही देखते पूरे मैरिज हाल में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच, किसी ने बताया कि रसमलाई खाने वाला हर कोई बीमार पड़ रहा है। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बीमार मेहमानों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, 40 से अधिक मरीजों की तबीयत बिगड़ी है। इसमें कुछ गंभीर बताए जा रहे हैं।

डॉक्टर्स का कहना है कि इन मरीजों के खाने में कुछ मिलावटी था। मरीजों का कहना था कि हमने शादी में रसमलाई खाई, इसके बाद ही हमारी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। उधर, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और फूड एंड ​सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम भी पहुंची। दोनों विभागों की मौजूदगी में पुलिस ने मैरिज हाउस सील कर दिया। वहीं, घटना के बाद वर पक्ष के लोगों ने दुल्हन विदा कराने की इच्छा जाहिर की। तो वधु वक्ष के लोगों ने शादी की रस्में पूरी नहीं करवाई। मांग में सिंदुर भरवाया, मंगलसूत्र पहनाकर लड़की विदा कर दी।

इस मामले में फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम ने मैरिज हाल से खाने के अलग-अलग 6 सैंपल लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर भी मौके पर पहुंचे। टीम ने मैरिज हाल से छेना, रसमलाई, गुलाब जामुन, गोलगप्पे का पानी, चिकन और फिश के नमूने लेकर जांच को लैब भेजे गए। वहीं, SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि सभी बीमारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैरिज हाल सील कर दिया गया है। अगर तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

CMO डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को अलर्ट कर दिया गया। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 12 एम्बुलेंस गाड़ियां लगाई गईं। जिनकी भी हालत गंभीर हो रही है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

 

 

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय