Sunday, April 13, 2025

शामली में कश्यप समाज के लोगों ने आगामी चुनाव में “भाजपा का पूर्ण बहिष्कार” के लगाए पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला

शामली। रविवार को क्षेत्र के गांव लिसाढ में कश्यप समाज के लोगों ने अनुसूचित जाति का आरक्षण न दिए जाने पर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूर्ण बहिष्कार करते हुए गांव में पोस्टर चस्पा कर दिए है। कश्यप समाज के लोगों ने राष्ट्र व्यापी अभियान शुरू करने की चेतावनी दी है।

 

 

रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ में कश्यप समाज के लोगों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कश्यप समाज के लोगों, चौधरियों, समितियों, संगठनों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के संपूर्ण समर्थन और सर्वसम्मति से निर्णय लेकर भाजपा के पूर्ण बहिष्कार करने का संकल्प लिया। उन्होने गांवच में बैनर लगाकर नारेबाजी की।

 

 

 

इस दौरान महर्षि कश्यप एकता संगठन के अध्यक्ष मास्टर सुशील कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है। अगर भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन से बनी हुई सरकार अगर चुनाव से पहले समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण प्रदान नहीं करती तो कश्यप समाज अपने सभी उप समाजों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को एक भी मत प्रदान नहीं करेगा। कश्यप समाज के 52 गांवों के चौधरी लोकेन्द्र कश्यप ने कहा कि
भाजपा के बहिष्कार के बैनर गांव गांव जाकर लगाए जायेगे। इसकी शुरुआत गठवाला खाप से शुरू की गई है।

 

 

 

इस अवर पर चौधरी रिशिपाल कश्यप, चौधरी कृष्णा कश्यप, चौधरी जयपाल कश्यप, चौधरी नीतू कश्यप, चौधरी चंद्रपाल कश्यप, चौधरी बिन्दर कश्यप, सलेकचंद, मांगो देवी, बबली देवी, रामवती, बबीता देवी, मनरेश, बाला देवी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  शामली: थाना बाबरी में मुकदमाती व एमवी एक्ट के तहत जब्त वाहनों की नीलामी 9 अप्रैल को
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय