Saturday, April 12, 2025

सहारनपुर में साईबर सैल ने साईबर फ्रॉड मे गये 22500 रुपये पीड़िता को कराये वापस

सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड में गए 22500 की रकम को मात्र 4 दिन में ही पीड़िता को वापस कराया। रकम वापस मिलने पर पीड़िता ने थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया।

 

 

थाना अध्यक्ष फतेहपुर सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि ग्राम सरदाहेड़ी निवासी फरजाना पत्नी राशिद ने 31 जनवरी को थाने की साइबर सेल में अपने 22500 फ्रॉड में चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। थाना फतेहपुर पुलिस ने साईबर शिकायत मे त्वरित कार्यवाही करते हुए पीडिता फरजाना राव पत्नी राशिद निवासी ग्राम सरदाहेड़ी थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के साईबर फ्रॉड मे गये 22500 रुपये वापस कराये। रुपये वापस आने परपीड़िता द्वारा फतेहपुर पुलिस का आभार भी प्रकट किया है।

 

 

साईबर हेल्प डेस्क टीम मे थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय,उ0नि0 विवेक वैद्यवान ,आशीष कुमार,का0गौरव कुमार, कुंवर पाल सिंह थाना फतेहपुर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में दो नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से 610 ग्राम अफीम हुई बरामद 
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय