Monday, April 28, 2025

नोएडा में सड़क हादसों में महिला समेत 7 की और ट्रेन से युवक की मौत

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर घाटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुमित तिवारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता कमलेश कुमार तिवारी मोटरसाइकिल पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से रायबरेली जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे के 27 किलोमीटर के पास पीछे एक अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तेजवीर सिंह ने थाना जेवर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई हरपाल पुत्र दुर्जन सिंह निवासी जनपद बुलंदशहर उम्र 30 वर्ष काम करके घर लौट रहा था, तभी बैना पुलिया के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में हरपाल की मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[irp cats=”24”]

थाना बिसरख क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल होकर मूर्छित अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान आज जिला अस्पताल में मौत हो गई।  थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि 6 मई को थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति सड़क पर घायल अवस्था में मिला था। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर आज उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जनपद बागपत में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान आज एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बताया कि सुरुचि उम्र 57 वर्ष निवासी रतौल बागपत एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर-50 स्थित नियो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां पर उपचार के दौरान बीती रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दुष्यंत सिंह पुत्र मनोज उम्र 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। वह मूल रूप से जनपद अलीगढ़ के रहने वाला था। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सुनीता देवी की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में कमलेश तिवारी की मौत हो गई है।

दादरी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि दादरी रेलवे स्टेशन पर ओम प्रकाश पुत्र श्रीपाल उम्र 24 वर्ष कल देर रात को ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से जनपद अलीगढ़ के बन्ना देवी क्षेत्र का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि जीआरपी दादरी में तैनात उप निरीक्षक सर्वेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय