Friday, May 9, 2025

पाकिस्तान के स्कूल में फायरिंग, 7 शिक्षकों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद। खैबर पख्तूनख्वा के अपर कुर्रम तहसील में गुरुवार को एक स्कूल में कम से कम 7 शिक्षकों को गोली मार दी गई। उत्तर पश्चिमी प्रांत में हिंसा की इस ताजा घटना के बाद इलाके के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है।

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने तहसील के हाई स्कूल के स्टाफ रूम में 7 शिक्षकों को गोली मार दी। शिक्षक अपनी परीक्षा ड्यूटी करने के लिए भवन में मौजूद थे।

इसी क्षेत्र में एक अन्य घटना भी हुई। यहां पर चलते वाहन में एक शिक्षक की मौत हो गई। इसके साथ एक दिन में मारे गए शिक्षकों की कुल संख्या 8 हो गई।

द न्यूज ने बताया कि पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं लगा पाई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय