Tuesday, February 4, 2025

देश में कोरोना के 7,533 नए मरीज, 28 संक्रमितों की मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 7,533 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित 28 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 11,047 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 4,43,47,024 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53,852 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 3.62 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 4,775 खुराक दी गई है। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2,08,112 लोगों की जांच की गई। अबतक कुल 92.63 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय