Friday, May 17, 2024

नोएडा के दादरी में अवैध हथियार व मादक पदार्थ के साथ 8 गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने विभिन्न जगहों से 8 लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है। इस गिरफ्तारी में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमाला करने के तीन आरोपी भी शामिल है।
 

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि उपनिरीक्षक अंकित शर्मा ने एक सूचना के आधार पर गौतमपुरी के पास से अनस पुत्र इब्राहिम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। उन्होंने बताया कि यह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की इरादे से घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक नवी हसन ने एक सूचना के आधार पर लोहारली टोल के पास से मनोज पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

थाना प्रभारी ने बताया कि यह लोहारली टोल के पास ट्रक खड़ा करने वाले ड्राइवर और अन्य लोगों को गांजा बेचता था। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास करने की घटना को अन्जाम देने वाले 3 अभियुक्तों गजब सिंह पुत्र बिजेन्द्र सिंह, राहुल पुत्र राजपाल सिंह तथा अमित कुमार पुत्र बिजेन्द्र सिंह को घटना मंे प्रयुक्त 1 देशी पिस्टल, कारतूस के साथ मायचा फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया है।  उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक यशपाल शर्मा ने एक सूचना के आधार पर कोट नहर के पास से मोहित पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया है।

 

उन्होंने बताया कि इसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक नबी हसन ने एक सूचना के आधार पर को विवेक कुमार को कोट गांव के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने अजय उर्फ अज्जू को विशाल दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग अवैध हथियार लेकर लूटपाट और चोरी करने की फिराक में घूम रहे थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय