Saturday, April 12, 2025

जोधपुर में भतीजे ने बड़े पिता की हरकतों से तंग आकर लाठी मारकर की हत्या, गिरफ्तार

जोधपुर। निकटवर्ती मथानिया के किरमसरिया गांव में एक युवक ने अपने बड़ेे पिता की लाठी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को मथानिया चिकित्सालय में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। इस बारे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मथानिया थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि किरमसरिया गांव निवासी 65 साल के ढगलाराम पुत्र भंवराराम देवासी का अपने भतीजे जीवणराम देवासी से आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार की रात को ढगलाराम अपने घर से कुछ आगे निकल रहा था तब जीवणराम लाठी लेकर आया और उस पर हमला कर दिया।

जिससे ढगलाराम वहीं पर अचेत होकर गिर गया। तकरीबन दो घंटे बाद एंबुलैंस की मदद से मथानिया अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि आरोपी जीवणराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरंभिक पूछताछ में पता लगा कि मृतक ढगलाराम शराब के नशे में आरोपी जीवणराम की माता से अनुचित भाषा में व्यवहार करता था। आरोपी जीवणराम ने कई बार समझाया भी था। मगर आखिरकार उसने लाठी से वार कर हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार करने के साथ आज शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया गया है।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक मानती है : सैयद अफशान चिश्ती
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय