Sunday, May 19, 2024

नोएडा में गांजा व शराब बेचने के आरोप में महिला समेत 8 गिरफ्तार 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा । नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले  8 लोगों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है।
थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर ओंकार सिंह पुत्र श्याम  निवासी ग्राम चौड़ा को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश थाना सेक्टर 24 का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने विकास पुत्र पप्पू को 32 पव्वे अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अजय चाहर ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सबीना बीवी पत्नी नूर इस्लाम को गिरफ्तार किया है। यह सदरपुर गांव में अवैध रूप से गांजा बेच रही थी। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना सेक्टर 63 पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम विक्रम पुत्र रामबाबू है। इसके पास 144 हुए शराब बरामद हुई है।
थाना फेस -वन पुलिस ने अजय प्रसाद को 46 पव्वे अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। इसके पास से शराब तस्करी में प्रयुक्त होने वाली है की स्कूटी भी बरामद हुई है। थाना सूरजपुर पुलिस  और नारकोटिक्स टीम ने दुर्गेश नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना  सेक्टर-142 पुलिस ने सागर  तथा निखिल को गिरफ्तार कर 680 ग्राम गांजा बरामद किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय