Monday, May 19, 2025

देवबंद : राष्ट्रीय लोक अदालत में 87 वादों का किया गया निस्तारण, 41 हजार 150 रुपये का वसूला जुर्माना

देवबंद (सहारनपुर)। सिविल कोर्ट देवबंद में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में 87 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 41 हजार 150 रूपये का जुर्माना वसूला गया साथ ही 14 लाख 7 हजार 53 रूपये 74 पैसे की समझौता राशि भी पीड़ित पक्ष को दिलाई गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में ए.सी.जे.एम. परविंदर सिंह की अदालत में सर्वाधिक 60 वादों का निस्तारण करते हुए 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
साथ ही वादों के निस्तारण में 14 लाख 7 हजार 53 रुपये 74 पैसे की समझौता राशि प्रतिवादी पक्ष को दिलाई गई। न्यायालय सिविल जज (जूडि.) नितिन कुमार की अदालत में 20 वादों का निस्तारण करते हुए 1150 रुपये का जुर्माना वसूला गया। न्यायालय अपर सिविल जज (जूडि.) प्रिंस जिंदल की अदालत में 07 वादों का निस्तारण करते हुए 4 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय