Monday, February 24, 2025

नोएडा में यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 341 वाहनों का किया चालान

नोएडा। औद्योगिक शहर नोएडा में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों का चालान करना शुरू कर दिया है। यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान 341 वाहनों का चालान किया।

पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि आज अवैध रूप से हूटर, सायरन बजाने, काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया है।

उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से वाहन चलाने, नो पार्किंग व बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र के वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने अवैध पार्किंग में खड़े 341 वाहनों का चालान किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय