Monday, April 21, 2025

ग्रेटर नोएडा में महिला के साथ दो ने किया सामूहिक बलात्कार, मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि 2 लोगों ने घर में घुसकर हथियार के बल पर उसके साथ बलात्कार किया है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव डेरी कूपन निवासी पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि सोमवार को उसकी पत्नी घर में अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले फैजान और इम्तियाज ने उसके घर पर हथियार से लैस होकर गए तथा उसकी पत्नी के साथ जबरन बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि जब इन लोगों ने शिकायत की तो आरोपियों के परिजनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी । उन्होंने बताया कि इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में साइबर ठगों ने रिटायर्ड डॉक्टर से 10 लाख की ठगी, खुद को बताया ट्रेजरी ऑफिसर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय