Wednesday, June 26, 2024

ग्रेटर नोएडा में तमंचा व चाकू के साथ 9 गिरफ्तार

नोएडा। जनपद पुलिस ने विभिन्न जगहों से 9 लोगों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना पुलिस ने एक बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि विष्णु नामक बदमाश को थाना पुलिस ने कासना बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना कासना पुलिस ने अवधेश कुमार को सिरसा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना कासना पुलिस ने सत्य प्रकाश नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने सैफ खान नामक एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-वन पुलिस ने संदीप कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-16 के कार मार्केट के पास से हुई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने देव सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपी चोरी करने के लिए घूम रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना ईकोटेक तीन पुलिस ने रूप सिंह नामक व्यक्ति को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सिकंदर नामक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-वन पुलिस ने आरिफ नामक एक युवक को सेक्टर-16 के पास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय