Tuesday, May 7, 2024

कर्नाटक में आवारा कुत्तों का आतंक, नौ साल के बच्चे पर किया हमला

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गडग (कर्नाटक)। कर्नाटक के गडग जिले के गजेंद्रगढ़ शहर में शनिवार को आवारा के कुत्तों के एक झुंड ने नौ साल के बच्चे पर हमला कर दिया।

कुत्तों के हमले की बढ़ती घटनाओं से जनता में अधिकारियों के प्रति आक्रोश है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

घायल बच्चे की पहचान सरकारी प्राथमिक विद्यालय में चौथी क्लास में पढ़ने वाले आदित्य हनुमंतप्पा पवार के रूप में हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शुक्रवार की है। बच्‍चा शहर की हिरे बाजार सड़क से अकेले गुजर रहा था। वह घर पर दोपहर का खाना खाकर दोबारा स्कूल जा रहा था।

कुत्तों के अचानक हमले से राहगीरों ने बच्चे को बचाया।

बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि कुत्तों का झुंड अकेले लोगों पर हमला करता है, जिनमें बुजुर्ग भी शामिल हैं। जनता इन मामलों को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग कर रही है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय