Saturday, April 12, 2025

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मेरठ। थाना बहसूमा पुलिस द्वारा बाइक लुटरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। लूट के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों के पास से लूटी गयी बाइक एक तमंचा देशी 315 बोर मय खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार नि0 ग्राम झुनझुनी थाना बहसूमा जिला मेरठ से रात्रि समय करीब 11 बजे दो बदमाशों ने झुनझुनी पुल के पास बाइक, मोबाइल फोन और पांच हजार हजार रूपए लूट लिए थे।

लूट के संबंध में थाना बहसूमा पर दो अज्ञात व्यक्तियों के नाम मुकदमा दर्ज किया गया था। बटावली नहर पुल के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को रूकने का इशारा किया। बताया जाता है कि बाइक सवारों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसके बाद बदमाश भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग शुरू की।

जिसमें एक लुटेरा सचिन नि0 शंकुन्तला कालोनी थाना हस्तिनापुर मेरठ के दाहिने पैर में गोली लगी। गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। उसका दूसरा साथी सागर नि0 दौराला मौके से फरार हो गया। घायल सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। घटना मे प्रयुक्त राहुल कुमार से लूटी बाइक भी बरामद हुई है। लुटेरे सचिन को सीएचसी हस्तिनापुर भेजा गया है।

उपरोक्त आरोपी के फरार साथी सागर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों के खिलाफ मेरठ की कई थानों में मुकदमा दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में उठी उम्मीदों की नई लहर, हर हफ्ते जुड़ेंगे 5000 युवा, हुनरमंद बनने की खुली राह
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय