Saturday, May 18, 2024

मेरठ में स्कूल के लिए निकलीं दो किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। स्कूल के लिए निकलीं दो किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक कॉलोनी की दो किशोरी स्कूल के लिए निकली थीं। लेकिन दोनों स्कूल नहीं पहुंचीं। स्कूल से जब घर फोन पहुंचा तो परिजनों को घटना की जानकारी लगी। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र, स्कूल और ट्यूशन में दोनों की तलाश की, लेकिन किशोरियों की जानकारी नहीं मिल सकी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने छात्राओं की तलाश में सीसीटीवी फुटेज चेक किए। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सीसीटीवी के आधार पर छात्राओं की तलाश की जा रही है। छात्राओं को जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय