Friday, June 14, 2024

मेरठ में शीशे तोड़कर बंद मकान में चोरी, तीन पकड़े

मेरठ। साकेत में शीशे तोड़कर बंद मकान में चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। तीन आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें एक किशोर है। साकेत में सुभाष चंद शर्मा लंबे समय से बाहर गए हुए थे। शुक्रवार दोपहर चोरों ने उनके बंद मकान में शीशे का दरवाजा तोड़कर वारदात की थी। चोर अंदर तीन एयर कंडीशनर, दो गीजर सहित अन्य सामान चोरी किया था।

इंस्पेक्टर सिविल लाइन महेश राठौर ने बताया कि कुछ कैमरों में आरोपी कैद हो गए थे। देर रात पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर माल बरामद हो गया। दो आरोपियों की पहचान जतिन पुत्र राजपाल निवासी नंगलाबट्टू साकेत और शाहिद पुत्र अख्तर निवासी जाकिर काॅलोनी थाना लोहिया नगर के रूप में हुई, जबकि तीसरा आरोपी किशोर है। किशोर ने ही रेकी की थी। जतिन कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया है, जबकि शाहिद की मवाना बस अड्डे पर कबाड़ की दुकान है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय