Thursday, April 17, 2025

सनातन को गाली देने वालों को जनता ने वोट की पेटी में दफन किया : सीपी जोशी

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ विजय का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को कुछ घंटों में भ्रष्टाचारी और प्रदेश को लूटने वाली सरकार से छुटकारा मिलने वाला है। प्रदेश में सुशासन का कमल खिलने वाला है। पांच वर्षों से नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान के नाम पर तुष्टीकरण करने वाली मुगलिया सोच वाली कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता ने वोट की पेटी में दफन कर दिया है।

सीपी जोशी ने कहा कि चुनाव प्रचार में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इनके प्रमुख नेता यहां आते रहे, लेकिन जब महिलाओं से दुष्कर्म हुआ, किसानों की जमीनें नीलाम के आदेश निकले, युवाओं के पेपर बेचकर उनका भविष्य बर्बाद हुआ। तब जनता की चीत्कार इनको नहीं सुनाई दी। इसी का परिणाम है कि इन चुनाव परिणाम में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता को मोदी गारंटी और मोदी के वादों पर पूरा विश्वास है।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना राष्ट्रीय लोकदल में शामिल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय