Saturday, September 28, 2024

सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 426654 वादों का निस्तारण

सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आज 4266176 तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 6,7 व 8 दिसम्बर 2023 को आयोजित पैटी आफेन्स की विशेष लोक अदालत में कुल 478 वादो का निस्तारण हुआ। इस प्रकार 426654 वादो का निस्तारण कर 210204788 रूपये की धनराशि प्राप्त की।

आज दीवानी न्यायालय परिसर मंे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के आयोजन से पूर्व प्रातः 10 बजें जनपद न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी, प्रधान न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार एवं पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सजंय कुमार ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में श्रीमती बबीता रानी जिला न्यायाधीश ने 2, नरेन्द्र कुमार प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के 124 पारिवारिक मामले, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद के 25 एमएसी वाद, अति० प्रधान न्यायाधीश अरविन्द कुमार गौतम के न्यायालय से 70 ललित नारायण झा प्रथम अपर जिला जज का 6, प्रकाश तिवारी अपर जिला जज के 14, शाश्वत पाण्डेय अपर जिला जज का 1 श्रीमती सबी जहरा अपर जिला जज का 1. पिन्कु कुमार अपर जिला जज का 480, त्रिभुवन नाथ अपर जिला जज के 1, श्रीमती कल्पना पाण्डेय अपर जिला जज के 14, आलोक शर्मा अपर जिला जज के 3, आसिफ इकबाल रिजवी अपर जिला जज 6,

श्रीमती आराधना कुशवाह अपर जिला जज 1, कमलदीप अपर जिला जज के 17, पप्पू कुमार सिंह लधुवाद न्यायाधीश के 10, आशुतोष तिवारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 3586 वाद अमित कुमार सिविल जज एसडी के 203, श्रीमती मीना चावला एसीजेएम प्रथम के 927 श्रीमती प्रियका वर्मा एसीजेएम द्वितीय के 1001 अमित कुमार वर्मा प्रथम अपर सिविल जज एसडी के 108, मौ. आरिफ सिविल जज एसडी व  एफटीसी के 330, सुश्री आकॉशा तिवारी सिविल जज जेडी नगर के 18, द्विवेश त्रिपाठी सिविल जज जेडी हवाली के 10,

अमरिन्दर कुमार वर्मा जेएम तृतीय के 541, विरेश कुमार सोनकर चतुर्थ अपर सिविल जज जेडी के 644, सुमित गुप्ता पचंम अपर सिविल जज जेडी के 76 एलकेराठी अतिरिक्त जज एनआईएक्ट के 188 नरेन्द्र कुमार यादव ग्राम न्यायालय बेहट 118 निधि अपर जिला जज देवबन्द का 1 परमिन्दर सिंह सिविल जेडी एसडी व एसीजेएम देवबन्द के 199 नितिन सिंह सिविल जज जेडी व जेएम देवबन्द के 227 वाद निस्तारित हुए। प्रशासन के कुल 416086 वाद निस्तारित हुए बैको के लोन सम्बन्धी प्रिलिटिगेशन वाद 1148 निस्तारित हुए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय