Sunday, April 27, 2025

खेत पर गई महिला पर जेठ-जेठानी ने पलकटी से किया हमला, घायल अवस्था में पहुंची कलेक्ट्रेट

शामली। जनपद की कलेक्ट्रेट पहुंची एक महिला ने अपने जेठ जेठानी पर पलकटी से वार कर हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सोंपा। पीड़ित महिला ने उप जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जाने की मांग की है।

दरअसल पूरा मामला बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बनती खेड़ा निवासी  महिला अनीता घायल अवस्था में अपने पति के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां पीड़ित महिला ने उप जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 2 दिन पूर्व  वह अपने खेत पर गई थी। जहां उसका जेठ व जेठानी पहले से ही खेत पर मौजूद थे।

[irp cats=”24”]

आरोप कि पीड़िता के जेठ जेठानी ने गाली गलौज करते हुए गन्ने से मारपीट शुरू कर दी। जब इतने में भी  मन नहीं भरा तो पीड़िता के जेठ ने  उसे पर पलकाती से जानलेवा हमला किया। जहां पीड़ित महिला द्वारा पलकटी के वार हाथ से रोके जाने के कारण वह पूरी तरह से जख्मी हो गई। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी जान भाग कर बचाई।

आरोप है कि मेडिकल परीक्षण के बाद भी बाबरी पुलिस ने भी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई न करते हुए शांति भंग की धाराओं में चालान कर  इतिश्री कर ली। जिसके चलते पीड़ित महिला ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर  प्रशासनिक अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय