Sunday, May 19, 2024

देवबंद में घर में कुत्ता घुसने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिलाओं सहित चार घायल, अस्पताल में भर्ती

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के डांडी थामना गांव में घर में कुत्ता घुसने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डांडी थामना गांव निवासी बृजेश सिंह ने बताया कि आज दोपहर पडोसी संतपाल का पालतू कुत्ता उनके घर में घुस गया।

जब उसने इसकी शिकायत की तो उसका बेटा सिद्धार्थ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरु कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। शोर की आवाज सुनकर बीच-बचाव को आई पत्नी परिक्षा के साथ भी मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के संतपाल का आरोप है कि बृजेश अकारण गाली-गलौज कर रहा था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ऐसा करने से मना करने पर उसने लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें बेटा सिद्धार्थ और पत्नी ममता घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय