Monday, April 29, 2024

गाजियाबाद में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने पिस्टल शूटिंग प्रशिक्षण का किया शुभारंभ, जांची भोजन की गुणवत्ता  

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, लखनऊ की सदस्य अनीता अग्रवाल ने गाजियाबाद भ्रमण के दौरान कस्तूरबा गाँधी विद्यालय नेहरू नगर गाजियाबाद में बालिकाओं के पिस्टल शूटिंग प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया। इस दौरान विद्यालय का निरीक्षण किया कर आवासीय छात्राओं के भोजन की गुणवत्ता की जाँच की गई। उपस्थित बालिकाओं से उनको मिल रही सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। जिला महिला चिकित्सालय गाजियाबाद में स्थित बच्चों के एनआरसी वार्ड और बच्चों की नर्सरी वार्ड का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान शिशुओं की मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली गई। इसके बाद करहेड़ा गाजियाबाद में स्थित कम्पोजिट विद्यालय एवं ऑगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। बालिकाओं द्वारा बताया गया कि उन्हें खान-पान एवं शिक्षा से सम्बन्धित कोई समस्या नहीं है। अपराहन् 01.00 बजे स्वैच्दिक संगठन सलाम बालक ट्रस्ट द्वारा संचालित उदय खुला बाल आश्रय गृह का निरीक्षण किया गया। संस्था में बच्चों को मिल रही सुविधाओं की प्रशंसा की गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सदस्य ने वन स्टाप सेंटर यूनिट-1, संयुक्त चिकित्सालय संजयनगर गाजियाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अल्पावास में निवासित महिला से खाने पीने एंव उसके पुर्नवास के सम्बन्ध में उपस्थित सैटर मैनेजर ने अवगत कराया गया कि उक्त महिला जनपद फरीदाबाद हरियाणा की है जिसको पुर्नवास हेतु उसके परिवार से सम्पर्क किया जा रहा है जिसके उपरांन्त परिवार में पुर्नवास में किया जायेगा। इसके बाद स्वैच्दिक संगठन भरतपुरिया शिक्षा समिति द्वारा संचालित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई एवं घरौंदा बाल गृह (शिशु) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिशुओं को बड़े बच्चों से अलग रखने हेतु निर्देश दिये गये और सर्दी से बचाव हेतु विभाग द्वारा जारी गाइडलाईन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये गये।

सदस्य द्वारा विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा नामित गम्भीर सिंह, एडीएम सिटी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभारी थाना ए०एच०टी०यू०, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डिप्टी सी०एम०ओ०, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई आदि उपस्थित रहे।

सदस्या द्वारा जनपद के मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड़ के लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा की। इस दोरान योजनान्तर्गत पात्र 12 बच्चों को लैपटॉप वितरण किये गए। इसी के साथ बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय