Wednesday, March 19, 2025

झारखंड हाई कोर्ट में मानहानि से जुड़े राहुल गांधी के मामले की सुनवाई चार जनवरी को

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को आंशिक सुनवाई हुई। जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए चार जनवरी की तिथि निर्धारित की है। नवीन झा की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार एवं अधिवक्ता विनोद साहू ने पक्ष रखा।

पूर्व में अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह मामला साल 2018 का है। उस दौरान नई दिल्ली में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि एक हत्यारा सिर्फ भाजपा में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, कांग्रेस में नहीं।

अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से राहुल गांधी के इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा नेता नवीन झा ने निचली अदालत में एक याचिका दायर की थी और बाद में मामला हाई कोर्ट पहुंचा था। झारखंड में राहुल गांधी के खिलाफ इस वक्त तीन केस चल रहे हैं। नवीन झा के अलावा इसी मामले में एक और मुकदमा भाजपा नेता प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में दायर किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय