Monday, April 28, 2025

मुजफ्फरनगर में अस्थि विसर्जन करने जा रहा परिवार हुआ ट्रेवलर हादसे का शिकार, दो की मौत, दर्जनों घायल

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी में हाइवे पर आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की माैके पर ही माैत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। बताया गया कि ये सभी लोग एक ट्रैवलर में सवार होकर हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दाैरान पुरकाजी क्षेत्र में ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जानकारी के अनुसार

 

दिल्ली के शाहबाद डेरी निवासी एक दर्जन से अधिक लोग ट्रैवल गाड़ी में हरिद्वार अस्थि विसर्जित करने जा रहे थे। पुरकाजी क्षेत्र में हादसा होने पर दो लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन लोग घायल हो गए।

[irp cats=”24”]

 

शाहाबाद डेरी निवासी रजनी, संजय, सांगरी देवी, विजय, देवांसी, रितिक, विजय, रानी रचना, मीणा, रोहतास, मोनिका अपने परिवार के एक व्यक्ति की मौत होने के बाद अस्थि लेकर हरिद्वार विसर्जित करने जा रहे थे।

 

पुरकाजी में देहरादून बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से ट्रेवलर की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घायल उपचार कराने के बाद अस्थि लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय