Monday, May 20, 2024

शामली में सर्दी का सितम जारी, घने कोहरे से परेशान हुए लोग

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। शुक्रवार को सर्दी का सितम जारी रहा। बढती सर्दी और घने कोहरे से लोगो को खासा परेशानियां हुई। सुबह 9 बजे आस मान में कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानियां हुई। रोडवेज की बसे हो या फिर दिल्ली सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें सभी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची है।

जनवरी माह जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सर्दी का प्रकोप भी बढने लगा है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में घाना कोहरा छाया रहा। जिससे वहां चालको को परेशानियां हुई। कोहरे की अधिकता के चलने सड़के अदृश्य हो गई थी और वाहन चालक सड़को पर रेंगते नज़र आये। हादसों के डर से कुछ वाहन चालकों ने रास्ते मे ही रुकना उचित समझा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कोहरा सुबह 9 बजे तक छाया रहा। सर्दी से बचाव को लोग दिनभर आलाव के सहारे बैठे रहे। दोपहर के समय निकली धूप से लोगों को राहत जरूर मिल सकी। महिलाऐं व बच्चे घरों की छतों और आंगन में बैठकर धूप का आनंद लेते नजर आये। कडाके की ठंड और घने कोहरे के बीच चलने वाली सर्द हवाओं से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त किये रखा।

सर्द हवाऐं करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूनतम तापमान 6 डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों और गली मौहल्लों में भी लोग जरूरी कामों से ही निकले।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय