Monday, February 24, 2025

देश में विदेशी मुद्रा भंडार 5.9 अरब डॉलर घटा, 617.3 अरब डॉलर पर पहुंचा

मुंबई – विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी होने से 05 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात सप्ताह के बाद 5.9 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर रह गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 2.8 अरब डॉलर चढ़कर 623.2 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 05 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.96 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 546.7 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 83.9 करोड़ डॉलर कम होकर 47.5 अरब डॉलर रह गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 6.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 18.3 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.6 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 4.9 अरब डॉलर पर आ गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय