Tuesday, April 8, 2025

मेरठ में गैंगस्टर के आरोपी को तमंचे समेत पकड़ा,भेजा जेल

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में फरार आरोपी इस्लाम को पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा भी बरामद हुआ। आरोपी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहा था। आज पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पावली खास रोड पर गश्त कर रही थी।

 

पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा भी मिला। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। आरोपी इस्लाम लिसाड़ी गेट का रहने वाला है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी। वह गैंगस्टर के मामले में भी नामजद था। आरोपी पर कई थानों में लूट और चोरी के पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय