Tuesday, May 20, 2025

Nitish Kumar Resigns नीतीश ने CM पद छोड़ा, राजभवन में शाम 5 बजे लेंगे नौवीं बार सीएम पद की शपथ

पटना। बिहार में अब फिर से एनडीए की सरकार बनने वाली है। राजभवन के राजेंद्र मंडप में शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नीतीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

राजभवन में शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के अलावा प्रेम कुमार के शपथ लेने की संभावना है।

इसके अलावा जदयू कोटे से श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, विजय चौधरी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की ओर से संतोष सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

इस समारोह में भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान भी शामिल होंगे।

इससे पहले नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान नीतीश ने भाजपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की ओर से समर्थन पत्र भी सौंपा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय