Monday, April 28, 2025

अमृत पीढी को सशक्त बनाने से ही समृद्ध बनेगा देश : सीतारमण

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि अमृत पीढी यानी युवाओं को सशक्त बनाने से ही देश समृद्ध बनेगा और सरकार इस दिशा में निरंतर कदम उठा रही है।

श्रीमती सीतारमण ने गुरूवार को लोकसभा में वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि देश की समृद्धि युवाओं यानी अमृत पीढी को सशक्त बनाने पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है।

वित्त मंत्री ने इन योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि नयी शिक्षा नीति 2020 देश में क्रांतिकारी सुधारों की नींव रख रही है। इसके साथ ही पी एम स्कूल और पी एम श्री योजनाएं छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रही है।

[irp cats=”24”]

कौशल भारत अभियान के तहत एक करोड़ चालीस लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, 54 लाख युवाओं के कौशल को और अधिक निखारा गया है। सरकार ने तीन हजार नये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोले हैं।

उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 7 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, 16 भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान , 7 भारतीय प्रबंधन संस्थान , 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालयों की स्थापना की गयी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय