Sunday, September 8, 2024

जॉर्जिया के बाजार में गोलीबारी में चार की मौत, एक घायल

तबलिसी। जॉर्जिया की राजधानी तबलिसी के पास दक्षिण पूर्वी शहर रुस्तवी के एक बाजार में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गयी है और एक व्यक्ति घायल हो गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “यह पता चला है कि 1988 में पैदा हुए हमलावर ने रुस्तवी में बाजार के क्षेत्र में कई गोलियां चलायीं, जिसमें बाजार में काम करने वाले आरोपी के चाचा सहित चार लोग मारे गये। हमले में आरोपी के रिश्ते का भाई घायल हो गया।”

 

इससे पहले, रुस्तवी 2 प्रसारक ने बताया कि एक अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति ने रुस्तवी के एक बाजार में गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। गोलीबारी करने वाले को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय