Tuesday, April 1, 2025

पद्म विभूषण विदुषी गिरिजा देवी की स्मृति में पुष्पांजली कार्यक्रम का आयोजन

सहारनपुर। पद्म विभूषण विदुषी गिरिजा देवी जी की स्मृति में पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमंे उस्ताद सखावत हुसैन रामपुरी और सुश्री पद्मजा चक्रवर्ती ने अपने स्वरों को संगीतमयी धागे में पिरोकर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

 

जनमंच सभागार में आयोजित पुष्पांजली कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर डॉ.अजय सिंह, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र एवं संगीत नाटक अकादमी के निदेशक डॉ.शोभित कुमार नाहर ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

 

 

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से जिला प्रशासन सहारनपुर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उस्ताद सखावत हुसैन रामपुरी और सुश्री पद्मजा चक्रवर्ती ने अपने स्वरों को संगीतमयी धागे में पिरोकर सांस्कृतिक प्रस्तुति की ऐसी सुंदर माला बनाई की हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया। भारतीय वाद्य यंत्रों की धरोहर को संजोते हुए हारमोनियम पर सुमित मिश्र, तबला पर सिद्धार्थ चक्रवर्ती, तानपुरा पर सोनाली राय चौधरी और आकांक्षा सिंह के अलावा तबला पर लवी शर्मा सारंगी पर प्रिया रस्तोगी की और सिंथेसाइजर पर शावेज ने समा बांधा।

 

महापौर डॉक्टर अजय सिंह और जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, एडीएम प्रशासन डॉ.अर्चना द्विवेदी एवं एडीएम एफ रजनीश मिश्रा ने कलाकारों का सम्मान किया। कार्यक्रम में सौरभ सक्सेना, डॉ पवन कुमार, अखिलेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।

 

कार्यक्रम का संचालन अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना रंजना नैब ने किया। उत्तर प्रदेश संगीत एवं नाट्य अकादमी की ओर से यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थान पर किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को युवा पीढ़ी तक पहुँचना और क्षेत्रीय कलाकारों और क्षेत्रीय विधाओं का प्रचार प्रसार करना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय