Saturday, May 11, 2024

भाजपा सरकार ने महिलाओं को बनाया आत्म निर्भर: दीप्ति

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रही है। जिसके बल पर आज महिलाएं स्वयं को आत्म निर्भर बना रही है और उच्च पदो पर आसीन भी हो रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज आज यहां जनमंच सभागार में आयोजित स्मार्ट सिटी प्रबुद्ध महिला सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। इससे पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

 

उन्होंने महिलाओं को स्वावलम्बी होने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाआंे को 30 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने का जो विधेयक पारित किया है, उससे महिलाओं का सम्मान बढ़ा है और इससे महिलाएं स्वयं को स्वावलम्बी बनाने में लगी है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर नीलू राना एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

प्रबुद्ध महिला सम्मेलन सम्मान समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में सहारनपुर की छह महिला चिकित्सकों, प्रशासन के क्षेत्र में 8 प्रशासनिक महिला अधिकारियों को, खेल के क्षेत्र में 4 महिलाओं को, न्यायिक क्षेत्र में दो अधिक महिला अधिवक्ताओं,उद्यम के क्षेत्र में चार उद्यमी महिलाओं को, सामाजिक क्षेत्र में चार वरिष्ठ समाजसेवी महिलाओं को, धार्मिक क्षेत्र में चार महिलाओं को, शिक्षा के क्षेत्र में चार महिला प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर नीलू राणा ने प्रस्तावना एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, शैफ़ाली गुप्ता अनुभा सिंघल, दीप्ति जौहरी, विनीता चौहान, वर्षा चोपड़ा, रेखा रोहिला, कंचन धवन, पूनम पुंडीर, आदेश सिसोदिया, शोभा चौधरी आदि महिलाएँ उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय विद्यार्थी महानगर अध्यक्ष श्रीमती निधि राणा ने किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय